फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bhaiyyaji Joshi said – Sangh is worried about the incident in Manipur

Haridwar : भैयाजी जोशी ने कहा- मणिपुर की घटना से संघ चिंतित और स्थानीय स्तर पर सक्रिय है, जो संभव होगा करेंगे

Sun, 23 Jul 2023 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, हरिद्वार
कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 06:09 AM IST
सार

उन्होंने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि संघ इन मुद्दों पर जो कर सकता है उसे करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने यूसीसी, मणिपुर, मथुरा और काशी के मुद्दे पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Bhaiyyaji Joshi said – Sangh is worried about the incident in Manipur
जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज के आश्रम में भैयाजी जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज के आश्रम में प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि देश में महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि संघ इन मुद्दों पर जो कर सकता है उसे करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने यूसीसी, मणिपुर, मथुरा और काशी के मुद्दे पर अपनी बात रखी। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश ---:

विज्ञापन


मणिपुर में जो कुछ हुआ संघ उसे किस रूप में ले रहा है?
संघ मणिपुर जैसी प्रत्येक घटना को लेकर चिंतित है। जो घटना अभी सामने आई है, उसको लेकर स्थानीय स्तर पर वहां संघ इस पूरी व्यवस्था को ठीक करने में लगा हुआ है। संघ इस मामले में जो कर सकता है, वह करेगा।
विज्ञापन


समान नागरिक संहिता को लेकर संघ का नजरिया क्या है?
जब संविधान सबके लिए समान है तो कानून भी सबके लिए समान होने चाहिए। अल्पसंख्यक के आधार पर कानून अलग करना, यह देश के एक संघता को चुनौती देता है। सारे देशभक्त और राष्ट्र के प्रति सद्भाव रखने वाले लोगों को इसका समर्थन करना चाहिए। यह राजनीति का विषय न बने, इसकी चिंता करनी होगी। यह देश हित के लिए सबसे आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मनगरी में जगद्गुरु के साथ विमर्श चल रहा है, अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन रहा है। अब काशी और मथुरा को लेकर संघ क्या सोच रहा है?
अयोध्या में रामलला को मंदिर में विराजमान होने दीजिए। समय आएगा तो काशी और मथुरा पर भी बात की जाएगी।

इधर, कुछ सालों में सांप्रदायिक वैमनस्यता बढ़ी है। उत्तराखंड में ही इधर कई घटनाएं हुई?
इसका समाधान तो सरकार और जनता दोनों के स्तर पर होना चाहिए। देवभूमि के लोगों को भी सोचना चाहिए कि क्या पवित्र नगरी, देवनगरी को आगे चलकर अशांति का केंद्र बनने देना है। सरकार को भी सोचना चाहिए कि हरिद्वार देवभूमि का प्रभावी रूप से केंद्र है, यहां पर कोई भी अराजकता फैलाने वाला हो या अराजक तत्व हो उनकी समीक्षा करते हुए कठोर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed