फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Belkarmi jewelry stolen from home

भेलकर्मी के घर से जेवर चोरी

Wed, 12 Oct 2016 11:38 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 12 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

कनखल की कृष्णानगर कालोनी में भेलकर्मी के घर से दिनदहाड़े सोने के जेवरात चोरी हो गए। घर में काम करने वाली दो महिलाओं सहित रंगाई पुताई करने वाले पेंटर पर शक जताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों को कनखल थाने बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर नोंकझोक भी हुई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

कृष्णानगर कालोनी निवासी कुंज भसीन भेल में गुणवत्ता विभाग के प्रभारी हैं। रामलीला कमेटी से जुड़े भसीन मंगलवार को दशहरा मेले में व्यस्त थे। उनकी माता रमा भसीन घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि माता जी की तबियत खराब होने पर उन्होंने कंगन व अन्य जेवर उतारकर एक कमरे में रख दिए और दूसरे कमरे में जाकर आराम करने लगी। कुछ देर बाद लौटने पर जेवर गायब मिले। उन्होंने बताया कि घर पर खाना बनाने और साफ सफाई का काम करने के लिए दो महिलाएं इस दौरान घर पर मौजूद थी। साथ ही एक पेंटर भी घर में रंगाई पुताई कर रहा था। परिवार को शक है कि हजारों रुपये के गहने चोरी के पीछे इन तीनों में से किसी का हाथ है। अपने स्तर से तीनों से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने पार्षद भोला सहगल के साथ बुधवार को कनखल थाने पहुंचकर पूरी कहानी बताई। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीनों को थाने बुलवाया, मगर यहां तीनों चोरी के संबंध में जानकारी से इनकार करते रहे। पुलिस जांच में जुटी है। दारोगा भवानी शंकर पंत ने बताया कि शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed