{"_id":"fb91ae1c4eaea8d30a88cf941dd5ab92","slug":"bed-fire-killing-the-elderly-jhulskr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्तर में लगी आग, झुलसकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्तर में लगी आग, झुलसकर बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कनखल के सर्राफा बाजार स्थित एक मकान में चलने फिरने से लाचार बुुजुर्ग महिला की बिस्तर में आग लगने से झुलसकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
आलोक भारद्वाज अपने परिवार के साथ सर्राफा बाजार में एक किराये के मकान में रह कर प्राईवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी इन दिनों बच्चे संग गाजियाबाद में अपने मायके गई हुई है। रोजाना की तरह आलोक भी सोमवार को नौकरी पर चला गया। सुबह करीब 11 बजे किसी ने घर से धुआं उठने पर सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दमकलकर्मियों ने जब दरवाजा खोला तो बिस्तर पर आलोक की 70 वर्षीय मां कमलेश भारद्वाज का झुलसा हुआ शव पड़ा था और बिस्तर से धुआं उठ रहा था। आनन-फानन में दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की सूचना पर रोता बिलखता बेटा भी मौके पर पहुंच गया। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां लंबे समय से बीमार थी और चलने फिरने से लाचार थी। मां के शरीर पर घाव होने के कारण बदबू उठती थी इसलिए वे अगरबत्ती जलाकर रखते थे। संभवत अगरबत्ती के गिरने से बिस्तर ने आग पकड़ ली होगी। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बिस्तर पूरी तरह जल गया है, घरेलू सामान सुरक्षित है।