विदित शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर विदित शर्मा का स्वागत किया। विदित शर्मा का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी व पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि विदित शर्मा की नियुक्ति सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि यह सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान है। जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि जो सम्मान उन्हें प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व ने दिया है, उसका निर्वहन वह पूर्ण निष्ठा व लगन से करेंगे। इस मौके पर मंडल महामंत्री तरुण नैयर, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पांडे, मंडल मीडिया प्रभारी विकल राठी, उपाध्यक्ष सीताराम बडोनी, महामंत्री अनिमेश शर्मा, मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।