फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BCCI Academy recognized: CM

एकेडमी को मान्यता दे बीसीसीआई: सीएम

Wed, 25 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 25 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रदेश में क्रिकेट एकेडमी की मान्यता न होने तक प्रदेश में बन रहे दोनों अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का रेसलिंग खेलों के लिए उपयोग किया जाए। इसके लिए द ग्रेट खली को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई प्रदेश में एकेडमी को मान्यता दे, ताकि प्रदेश में बन रहे दोनों अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का उपयोग हो सके।
विज्ञापन

बुधवार शाम मायापुर में बनाए गए आउटडोर खेल स्टेडियम के लोकार्पण और उत्तराखंड क्रिकेट फेडरेशन की ओर से आयोजित चैलेंजर कप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत की। उन्होंने क्रिकेट एकेडमी न होने पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने एचआरडीए (हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण) द्वारा बनाए गए स्टेडियम के लिए अधिकारियों की तारीफ की और अध्यक्ष एवं विधायक हरिदास को मंच पर बुलाकर बधाई दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अर्द्धकुंभ के लिए केंद्र सरकार से बजट मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि यदि बजट मिल जाए तो रोशनाबाद से बिहारीगढ़ राजमार्ग बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य अर्द्धकुंभ के कार्यों को बिना केंद्र की मदद के किया जा रहा है। मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं विधायक हीरा सिंह बिष्ट, फेडरेशन के अध्यक्ष कैप्टन जावेद नदीम, तरुण शर्मा, अनिल खुराना, चंद्रमोहन, कविंद्र सिंह, इंद्रमोहन बडर्थ्वाल, मेयर मनोज गर्ग, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा, स्वामी दर्शन भारती,  जिलाधिकारी हरवंश सिंह चुघ, एचडीए के वीसी एसए मुरूगेशन, सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
स्टेडियम खेल विभाग के हवाले
मुख्यमंत्री ने स्टेडियम को खेल विभाग को सौंपे जाने की घोषणा की। जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें खेल स्टेडियम सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन अभी कुछ मरम्मत के कार्य शेष है। उन्हें पूरे होते ही वह अपने अंडर में स्टेडियम को ले लेंगे। मालूम हो कि एचआरडीए ने दो स्टेडियम इंडोर एवं आउटडोर बनाए है। खेल विभाग को फिलहाल आउटडोर स्टेडियम सौंपे जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
प्रदेश को एकेडमी देने को तैयार: शुक्ला
कहा, जब तक नहीं मिलती एकेडमी यूपी की ओर से खिलाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रिकेट फेडरेशन की ओर से आयोजित टी-20 प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री हरीश रावत के जाने के बाद पहुंचे आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई राज्य को क्रिकेट एकेडमी देने को तैयार है। लेकिन इसके लिए प्रदेश की सभी एसोसिएशन को एक होना होगा। उन्होंने राज्य की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कहा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को यूपी की ओर से खिलाया जा रहा है। हाल में ही कई युुवा यूपी की अंडर-16 एवं 19 में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार को भी रणजी मैच देने को तैयार हैं लेकिन यहां पर कोई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नहीं है। यदि हरिद्वार या प्रदेश में कोई भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन जाए तो अन्य आयोजनों को भी मंजूरी मिलेगी। संबोधन के बाद उन्होंने टी-20 चैलेंजर कप- 2015 का उद्घाटन किया। फेडरेशन के महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि मैच बृहस्पतिवार से शुरू होकर 10 दिसंबर तक होंगे। बताया कि कप में देश की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है।

 -----------------
मेयर ने मांगा आमदनी में हिस्सा
हरिद्वार। स्टेडियम के लोकार्पण के अवसर पर मेयर मनोज गर्ग की मांगों पर मुख्यमंत्री के द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देने पर मेयर ने माइक के पास जाकर मुख्यमंत्री हरीश रावत को फिर से अवगत कराया और निगम की आमदनी के मुद्दे पर बोलने को कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफा गाड़ी चल रही है। ऐसे नहीं चलेगा। निगम को आमदनी बढ़ाने के लिए भी प्रयास करने चाहिए, यदि निगम अन्य स्रोतों से आय बढ़ाएगा तो वह स्टेडियम की आमदनी में हिस्सा देंगे। इससे पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में मेयर मनोज गर्ग ने स्टेडियम का स्वामित्व या आमदनी में हिस्सा मांगा। उन्होंने मंच से कहा कि स्टेडियम नगर निगम की भूमि में बना है। इसके लिए अधिकारियों ने मनमानी करते हुए बोर्ड के प्रस्तावों को नहीं माना। इसके अलावा अब निगम की भूमि में 18 करोड़ की लागत से 20 कमरे का गेस्ट हाउस बनाया जा रहा है। जबकि उन्होंने लवकुश घाट सहित अन्य स्थानों पर बनवाने को प्रस्ताव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed