फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bawandarra will be banned from bathing

उर्स के दौरान जायरीनों के नहाने के लिए बावनदर्रा पर रहेगा प्रतिबंध

Fri, 01 Nov 2019 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bawandarra will be banned from bathing
कलियर उर्स के दौरान जायरीनों के नहाने के लिए धनौरी का बावनदर्रा प्रतिबंधित रहेगा। बावनदर्रा में डूबने की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। बावनदर्रा में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

कलियर में जियारत को आने वाले जायरीनों के बीच रतमऊ नदी और उत्तरी खंड गंगनहर पर बना पुल बावनदर्रा के नाम से मशहूर है। मान्यता है कि यहां नहाने से बीमारियां दूर हो जाती हैं। अधिकतर जायरीनों की बावनदर्रा में गहरी आस्था है। कई जायरीन बावनदर्रा में स्नान करने के लिए आते हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति से अंजान जायरीन इसमें स्नान करते समय अपनी जान गंवा बैठते हैं। बावनदर्रा में एक कुंड बना है, जिसमें सैकड़ों लोग नहाते समय डूब चुके हैं। पिछले एक दशक के दौरान सैकड़ों जायरीनों की डूबने से मौत हो चुकी है। उर्स के दौरान डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए बावनदर्रा बंद रहेगा। थानाध्यक्ष संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि लगातार जायरीनों के डूबने से बावनदर्रा उर्स के दौरान बंद रहेगा। जायरीनों को बावनदर्रा के पानी में नहाने से रोकने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा चेतावनी बोर्ड भी लगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed