{"_id":"660080cc40a0ece3de046385","slug":"bangladeshi-citizens-kept-in-hotel-without-any-information-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-115775-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बिना सूचना दिए बांग्लादेश के नागरिकों को ठहराया, होटल प्रबंधक की बढ़ी मुश्किलें, मामले की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बिना सूचना दिए बांग्लादेश के नागरिकों को ठहराया, होटल प्रबंधक की बढ़ी मुश्किलें, मामले की जांच जारी
Mon, 25 Mar 2024 12:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:52 PM IST
सार
होटल में चेकिंग की गई थी। रजिस्टर की जानकारी जुटाने पर सामने आया कि कमरा नंबर 201 में 17 और 18 फरवरी को बांग्लादेश के नागरिक साजिब विश्वास, पूजा रानी सरकार, शहा मेघला को होटल में कमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र में होटल प्रबंधक को विदेशी पंजीकरण कार्यालय में बिना सूचना दिए बांग्लादेश के नागरिकों को ठहराना भारी पड़ गया। पुलिस ने एलआईयू के हेड कांस्टेबल की शिकायत पर प्रबंधक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, स्थानीय अभिसूचना इकाई उप यूनिट नगर कोतवाली के मुख्य आरक्षी मंशा राम ने तहरीर देकर बताया कि उनकी टीम ने होटल ध्रुवनंदा श्रवणनाथ नगर में चेकिंग की थी। रजिस्टर की जानकारी जुटाने पर सामने आया कि कमरा नंबर 201 में 17 और 18 फरवरी को बांग्लादेश के नागरिक साजिब विश्वास, पूजा रानी सरकार, शहा मेघला को होटल में कमरा दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: सिलक्यारा सुरंग से मलबा हटाने में खर्च होंगे 20 करोड़, स्विट्जरलैंड की कंपनी ने तैयार की डीपीआर
विज्ञापन
सभी लोग बांग्लादेश के नागरिक थे। इसलिए नियमानुसार होटल प्रबंधक को 24 घंटे के भीतर इसकी सूचना विदेशी पंजीकरण अधिकारी कार्यालय हरिद्वार को उपलब्ध करानी थी। होटल प्रबंधक निक्की शर्मा ने इसकी सूचना नहीं दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि होटल प्रबंधक निक्की शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
