फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ban on mining in the district from today

30 शाम से जिले में सभी प्रकार के खनन पर रोक

Wed, 29 Jun 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Ban on mining in the district from today
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने मानसून सीजन पर 30 जून की शाम से समस्त प्रकार के खनन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। उन्होंने आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले के पथरी, लक्सर, बुग्गावाला और लालढांग आदि क्षेत्रों में गंगा और उसकी सहायक नदियों समेत अन्य में खनन कार्य किया जाता है। खनन करने के लिए पट्टे दिए जाते हैं, लेकिन अवैध रूप से भी खनन कार्य किया जाता है। इसके अलावा खेतों से भी मिट्टी उठान करने के लिए खनन किया जाता है, लेकिन अब बरसाती सीजन शुरू होने से गंगा एवं सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ जाता है। इसके कारण खनन के दौरान जनहानि होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की ओर से सभी प्रकार के खनन जैसे चुगान और मिट्टी आदि कार्य पर 30 जून को सूर्यास्त के बाद से रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने पर अवैध खनन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी, इसलिए उन्होंने आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए समस्त एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed