{"_id":"62bc6bc48970800f2907f438","slug":"ban-on-mining-in-the-district-from-today-haridwar-news-drn4158755190","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 शाम से जिले में सभी प्रकार के खनन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 शाम से जिले में सभी प्रकार के खनन पर रोक
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने मानसून सीजन पर 30 जून की शाम से समस्त प्रकार के खनन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। उन्होंने आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
जिले के पथरी, लक्सर, बुग्गावाला और लालढांग आदि क्षेत्रों में गंगा और उसकी सहायक नदियों समेत अन्य में खनन कार्य किया जाता है। खनन करने के लिए पट्टे दिए जाते हैं, लेकिन अवैध रूप से भी खनन कार्य किया जाता है। इसके अलावा खेतों से भी मिट्टी उठान करने के लिए खनन किया जाता है, लेकिन अब बरसाती सीजन शुरू होने से गंगा एवं सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ जाता है। इसके कारण खनन के दौरान जनहानि होने की आशंका बनी रहती है।
इसके मद्देनजर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की ओर से सभी प्रकार के खनन जैसे चुगान और मिट्टी आदि कार्य पर 30 जून को सूर्यास्त के बाद से रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने पर अवैध खनन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी, इसलिए उन्होंने आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए समस्त एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया है।