फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ban of mining

हरिद्वार जिले में पौकलैंड मशीन से खनन पर रोक

Sun, 31 May 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Sun, 31 May 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
ban of mining

प्रदेश मुख्य सचिव की ओर से जिले में पौकलैंड मशीनों से खनन पर रोक लगा दी है। जबकि जिलाधिकारी ने आपदा राहत कार्य के तहत गंगा सफाई के काम का आदेश भी वापस ले लिया है। इस आदेश के बाद मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने जल लेना शुरू कर दिया है। हालांकि उन्होंने जिलाधिकारी का निलंबन होने तक अनशन समाप्त करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


गंगा सफाई के नाम पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए स्वामी शिवानंद 21 मई से अनशन पर हैं। 22 मई से उन्होंने जल का त्याग कर दिया था। लेकिन 26 मई को प्रशासन की ओर से खनन बंद करने के आश्वासन पर उन्होंने जल लेना शुरू कर दिया था। 28 मई को प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए शिवानंद ने फिर जल त्याग दिया था।
विज्ञापन


29 मई की शाम को पुरानी कुंडी में खनन करने वालों और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन गुट के बीच गोलीबारी हुई। मामला सुर्खियों में आने से प्रदेश सरकार की किरकिरी हुई तो मुख्य सचिव एन. रवि शंकर ने शनिवार को हरिद्वार जिले में पौकलैंड मशीनों से खनन बंद करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश जारी किया। शासन के सख्त रुख को देखते हुए जिला प्रशासन भी हरकत में आया। डीएम हरिचंद्र सेमवाल ने 19 मई को लिए गंगा सफाई के आदेश को वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed