फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ball fair of Laldhang held symbolic

मकर संक्रांति पर किया दान-पुण्य और पूजा-पाठ

Sat, 15 Jan 2022 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ball fair of Laldhang held symbolic
मकर सांक्रांति में प्रसाद वितरण करते संत । - फोटो : HARIDWAR
शहर से लेकर देहात मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने पूजा पाठ के साथ दान पुण्य किया। सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया और गर्म कपड़े आदि वितरित किए।
विज्ञापन

पुण्यदायी अभियान सेवा समिति की ओर से कनखल स्थित चौक बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने मकर संक्रांति पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। समिति के प्रांत प्रभारी रविंद्र गोयल ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील महामंत्री विवेक अग्रवाल ने कहा कि कोविड के कारण सूक्ष्म रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, संगठन मंत्री अवनीश गोयल, प्रांत उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ चंद्रधर काला मौजूद रहे। मकर संक्रांति के पर्व पर जगजीतपुर पीठ बाजार पुलिया के पास स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर में पूजा पाठ कर जनता को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। स्वामी आलोक गिरि ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व को कहीं कहीं उत्तरायण भी कहते हैं। इस दौरान विकास कुमार, मनोज परालिया, कमल प्रधान, नीरज वालिया, पंकज जोशी, विद्या शंकर सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसमें 500 से अधिक बंदियों को कंबलों का वितरण किया गया। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि मकर संक्रांति में भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है।
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने मकर संक्रांति के अवसर पर भूपतवाला क्षेत्र स्थित स्वामी सर्वानंद घाट पर निर्धन व असहाय महिलाओं को वस्त्र दान किया। लालढांग मे भी शिव सेवा आश्रम में मकर सक्रांति पर्व पर अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया।

‘जीवन में खुशियां लाता है मकर संक्रांति पर्व’
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखंड पाठ का आयोजन किया गया और शबद कीर्तन कर कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए अरदास की गई। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति से पृथ्वी पर अच्छे दिनों की शुरुआत होती है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर दिया गया दान मोक्ष प्रदान करता है। महंत रंजय सिंह एवं महंत अमनदीप सिंह ने कहा कि भारत में पर्वों का विशेष महत्व है। इस अवसर पर महंत निर्भय सिंह, महंत रंजय सिंह, महंत गुरप्रीत सिंह, महंत मलकियत सिंह, संत रवि सिंह, संत हरजोध सिंह, ज्ञानी महंत खेम सिंह संत गुरजीत सिंह, संत सिमरन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed