फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bakery plant closed due to lack of cleanliness

साफ-सफाई न मिलने पर बेकरी प्लांट कराया बंद

Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bakery plant closed due to lack of cleanliness
छापेमारी करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम । - फोटो : HARIDWAR
शासन के निर्देश पर गठित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक बेकरी के मैैन्युफैक्चरिंग प्लांट में गंदगी मिलने पर उसे बंद करा दिया। इसके अलावा प्लांट समेत अन्य खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों को मानकों का उल्लंघन करने पर कारण बताओ नोटिस भी दिए गए। बेकरी प्लांट समेत क्षेत्र से आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से दिनभर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

खाद्य आयुक्त पंकज पांडेय के निर्देश पर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों पर खाद्य सुरक्षा की टीम की ओर से दबिश दी जा रही है। इसी क्र में रविवार को न्यू शिवालिक नगर टिहरी विस्थापित कालोनी में स्थित सेठी बेकर्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में छापा मारा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के डिप्टी कमिश्नर आरएस कठैत के नेतृत्व में दी गई दबिश में प्लांट में साफ-सफाई नहीं मिली। इसपर अधिकारियों ने मौके पर ही प्लांट को बंद करा दिया। साथ ही जब तक साफ-सफाई व्यवस्था सही न हो जाए तब तक प्लांट को चालू नहीं करने के सख्त निर्देश दिए। बेकरी प्लांट से खुला मैदा और बन के सैंपल लिए गए। इसके बाद ज्वालापुर क्षेत्र के राम गंगा फ्लोर मिल्स से सूजी, मैदा, आटा के सैंपल लिए गए। साफ-सफाई व्यवस्था में कुछ खामियां मिलने पर सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया। यहीं पर पास में सुपर स्टॉकस्ट यूनिट से सरसों के तेल का सैंपल भरा गया। पहाड़ी बाजार कनखल से केशो राम भगत राम के यहां से सरसों तेल व रिफाइंड तेल का सैंपल लिया गया। तेल की पैकिंग भी मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए। सभी को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी टिहरी एमएन जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह, कपिल देव, संदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed