फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Baby's life saved by exchange transfusion

एक्सचेंज ट्रान्सफ्यूजन से बचाई शिशु की जान

Fri, 25 Mar 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Baby's life saved by exchange transfusion
भूमानंद अस्पताल के डॉक्टरों ने नवजात शिशु की एक्सचेंज ट्रांसफ्यूजन (संपूर्ण रक्त बदलकर) जान बचाई है। डाक्टरों का दावा है कि हरिद्वार में एक्सचेंज ट्रांसफ्यूजन से किसी की जान बचाने का यह पहला मामला है। शिशु पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

अस्पताल के डाक्टर सौरभ के मुताबिक 21 मार्च को कैसर और यूनुस के नवजात शिशु का जन्म हुआ। जन्म के दूसरे दिन ही शिशु में पीलिया के लक्षण आने लगे। पीलिया का स्तर 32.5 था। रिपोर्ट देखकर डाक्टर चौंक गए। कैसर और युनूस को अनहोनी की आशंका सताने लगी। इससे पहले पीलिया से ही कैसर और यूनुस के तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। डा. सौरभ के मुताबिक नवजात शिशु को आनन-फानन में भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डा. सौरभ ने बताया कि कैसर का ब्लड ग्रुप नेगेटिव और शिशु का पॉजिटिव था जिससे शिशु में खून की कोशिकाएं नष्ट होने से गंभीर पीलिया वखून की कमी हो रही थी। अस्पताल की टीम ने शिशु की जान बचाने के लिए एक्सचेंज ट्रांसफ्यूजन (संपूर्ण रक्त के बदलाव) का निर्णय लिया। शिशु का पूरा खून बदला गया और इस प्रक्रिया में पांच घंटे लगे। खून बदलते ही पीलिया का लेवल 32.5 से गिरकर 8 पर आ गया। शिशु पूरी तरह स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed