फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Baba Saheb Harmony Site will be built in Haridwar, buildings will be built in the name of great men

Haridwar News: हरिद्वार में बनेगा बाबा साहेब समरसता स्थल, महापुरुषों के नाम पर बनेंगे भवन

Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb Harmony Site will be built in Haridwar, buildings will be built in the name of great men
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर हरिद्वार में बाबा साहेब समरसता स्थल का निर्माण करने और अनुसूचित जाति समाज बाहुल्य क्षेत्रों में देश के महान समाज सुधारकों के नाम पर बहुउद्देशीय भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम कराए जाने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि ये घोषणाएं अनुसूचित समाज के कल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
विज्ञापन

सोमवार को डाॅ. बीआर आंबेडकर महामंच की ओर से केंद्रीय विद्यालय भेल परिसर में आयोजित यूसीसी आभार सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सीएम ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन ही उनका संदेश है। वे एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिन्होंने गुलाम भारत में जन्म लेकर भी अपने ज्ञान और संकल्प से न केवल स्वयं के जीवन को बदला, बल्कि करोड़ों वंचितों, शोषितों और पीड़ितों को न्याय की राह दिखाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू कर बाबा साहेब के सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। बाबा साहब ने ‘समान नागरिक संहिता’ को संविधान के अनुच्छेद 44 के अंतर्गत राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों में शामिल किया था। वे भलीभांति जानते थे कि भारतीय समाज के लिए समान नागरिक संहिता बहुत आवश्यक है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को कानूनी आवश्यकता के साथ-साथ एक सामाजिक और नैतिक आवश्यकता भी माना। उनका मत था कि सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए, चाहे वे किसी भी धर्म, जाति या समुदाय के क्यों न हों। वे कहा करते थे कि जब तक सभी नागरिकों के लिए समान कानून नहीं होंगे, तब तक समाज में असमानता और विभाजन बना रहेगा। मैंने भी ये अनुभव किया कि समाज में कुछ समुदायों के लिए अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों के कारण भेदभाव, असमानता और अन्याय की स्थिति बनी हुई है। कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों और कार्यशैली में बाबा साहेब के विचारों की गूंज साफ सुनाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में विधायक आदेश चौहान, निर्मल दास महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जैसल, दर्जा मंत्री विनय रुहेला, देशराज कर्णवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कुंवर प्रणव चौंपियन, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
----------------------
कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम
कार्यक्रम में सीएम कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के नाम पर केवल खोखले नारे दिए, लेकिन, कल्याण और सशक्तीकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कांग्रेस के नेताओं ने बाबा साहेब को उनके जीवनकाल में कभी उचित सम्मान नहीं दिया, यहां तक कि उन्हें चुनाव में हराने के लिए कांग्रेस के शाही परिवार ने षडयंत्र किए।कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भारत रत्न देना भी उचित नहीं समझा, आखिरकार उनकी मृत्यु के वर्षों बाद 1990 में भाजपा के समर्थन वाली वीपी सिंह सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया।

इंसेट
कांग्रेस के युवराज की नादानी पर दया आती है
सीएम ने कहा, आज जब हमेशा संविधान का मजाक उड़ाने वाली कांग्रेस पार्टी के युवराज अपनी जेब से संविधान की एक छोटी सी किताब निकालकर लहराते हैं तो हंसी के साथ उनकी नादानी पर दया आती है। कांग्रेस शासित राज्यों में अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के आरक्षण में सेंध लगाने तक की कोशिश हो रही है। लेकिन, कांग्रेस की अब दाल गलने वाली नहीं है।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed