फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attempt to rape daughter, accused arrested

बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Oct 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

श्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी नौ साल की बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की है।थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने नौ साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Attempt to rape daughter, accused arrested

विस्तार

श्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी नौ साल की बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व में भी चाची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर शाम की है। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने नौ साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर पिता मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। बच्ची ने मां को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद मां अपनी बेटी को साथ लेकर श्यामपुर थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपी को लालढांग कटेबड़ से गिरफ्तार कर लिया। श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed