फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attempt to capture Dharamshala by making fake documents

Haridwar News: फर्जी दस्तावेज बनाकर धर्मशाला पर कब्जा करने का प्रयास

Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Attempt to capture Dharamshala by making fake documents
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाकर बीकानेर धर्मशाला पर कब्जे का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रबंधक की शिकायत पर एक महिला सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अपर रोड स्थित बीकानेर धर्मशाला के प्रबंधक विजयशंकर आचार्य ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि धर्मशाला के मालिक जगमोहन कोठारी का निधन 2012 में हो गया था। इसके बाद से उनके उत्तराधिकारी धर्मशाला का संचालन कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने खुद को जगमोहन कोठारी निवासी अलंकार हाउस पानन रोड कोलकाता दिखाते हुए 16 दिसंबर 2023 को प्रार्थना पत्र नगर आयुक्त को संपत्ति गृहकर खाते में नाम परिवर्तन करने के लिए दिया। खुद को किशोरचंद कोठारी का पुत्र दिखाते हुए 10 अक्तूबर 1998 को किशोरचंद की मौत दिखाकर शपथ पत्र व एक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सात मई 2024 को एक महिला ने खुद को किशोरचंद की पत्नी वंदना कोठारी दिखाया। पत्र में जगमोहन ने वंदना कोठारी को अपनी मां दिखाया है। वंदना के आधार कार्ड में जन्मतिथि 20 अगस्त 1973 और जगमोहन कोठारी के एक आधार कार्ड में 17 जुलाई 1980 है तो दूसरे आधार में 17 मई 1985 है। इनके मुताबिक वंदना की 1973 जन्मतिथि अनुसार जगमोहन की उम्र सात साल व दूसरे आधार के मुताबिक 12 साल कम है। आरोप है कि आरटीआई में दस्तावेज मांगने पर ये खुलासा हुआ। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज बनाकर दोनों साजिश कर धर्मशाला पर कब्जा करना चाहते हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed