फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ATMs in the city were empty, people wandered to withdraw money

शहर के एटीएम हुए खाली, पैसे निकालने को भटकते रहे लोग

Mon, 11 Jul 2016 11:33 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 11 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
ATMs in the city were empty, people wandered to withdraw money
खाली हुए एटीएम - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। रिजर्व बैंक की ओर से नए नोटों की खेप न आने से दो दिन में शहर और आसपास के एटीएम खाली हो गए। इस दौरान एटीएम से पैसे निकालने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग इधर-उधर भटकते रहे। अधिकारियों की मानें तो अभी यह किल्लत कई दिन और बनी रहने की संभावना है।  
विज्ञापन

 इस बार बृहस्पतिवार को ईद का त्यौहार होने के बाद से ही एटीएम में पैसों की कमी चल रही थी। शुक्रवार को हालांकि कुछ बैंकों की ओर से अपने एटीएम में पैसा डाला गया, लेकिन शनिवार और रविवार को दो दिन का अवकाश होने के कारण रविवार की रात से ही एटीएम खाली हो गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह चार बजे ही हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे कनखल निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रात में उन्होंने यह सोचकर पैसा नहीं निकाला था कि जाते समय स्टेशन पर लगे एटीएम से ही पैसे निकाल लेंगे, लेकिन वहां पहुंचे तो एटीएम खाली था। देवपुरा और ऋषिकुल तक कई एटीएम के चक्कर काटे गए। सभी जगह नो बैलेंस का मैसेज आता रहा। ऐसे में उन्होंने आनन-फानन में अपने भाई को बुलाकर पैसों की व्यवस्था कराई। अपने बेटे को दिल्ली की बस में बैठाने जा रहे रावली महदूूद निवासी राजीव कुमार के अनुसार उन्होंने भी शिवालिकनगर से लेकर रानीपुर मोड़ तक सारे एटीएम खंगाल लिए, लेकिन कहीं पैसा नहीं था। हरकी पैड़ी और श्रवणनाथनगर में ठहरे यात्रियों को भी इस संकट के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पैसों की यह किल्लत केवल एक बैंक के एटीएम में नहीं थी, बल्कि सभी का हाल एक जैसा था। कहीं मशीनें खराब हैं तो कहीं बंद पड़ी हैं। इस बारे में लोग बैंकों के अधिकारियों के चक्कर भी काटते रहे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हालांकि कुछ एटीएम में शाम को पैसे डाले गए तो स्थिति कुछ सुधरी। जिला लीड बैंक अधिकारी एसके पॉल ने बताया कि पिछले कई दिनों से रिजर्व बैंक की ओर से बड़े नोटों की खेप नहीं भेजी गई है। इस कारण सभी बैंकों में यह दिक्कत आ रही है। इस समस्या के बारे में रिजर्व बैंक के अधिकारियों को बताया गया है। संभावना है कि यह किल्लत अभी कुछ दिन और बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed