{"_id":"61e6e624e2580c1c4e56a4f4","slug":"atc-haridwar-best-training-institute-haridwar-news-drn4019650163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीसी हरिद्वार को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीसी हरिद्वार को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान का गौरव
विज्ञापन
रानीपुर स्थित सशस्त्र प्रशिक्षण संस्थान को केंद्रीय गृह मंत्रालय और ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की होम मिनिस्टर ट्रॉफी से नवाजा गया है।
सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य अरुण मोहन जोशी ने बताया कि उत्तराखंड गठन के पश्चात पहली बार किसी पुलिस प्रशिक्षण संस्थान को यह गौरव मिला है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से एटीसी हरिद्वार के अलावा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर, रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र देहरादून ने भी प्रतिभाग किया था। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मणिपुर राज्यों के प्रशिक्षण संस्थानों ने भी प्रतिभाग किया था। इसमें अराजपत्रित श्रेणी में हरिद्वार एटीसी ने सेंट्रल जोन में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों राजपत्रित, अराजपत्रित एवं अन्य रैंक्स के प्रशिक्षण संस्थानों में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता सामान्य व्यवस्था, ढांचागत प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रशिक्षण का तरीका, पठन-पाठन सामग्री एवं प्रशिक्षकों की गुणवत्ता से संबंधित 29 बिंदुओं पर आधारित रही। 18 नवंबर 2021 को प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के समक्ष तत्कालीन उपप्रधानाचार्य सुरजीत सिंह पंवार ने ऑनलाइन प्रजेंटेशन किया। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, एटीसी प्रधानाचार्य अरुण मोहन जोशी, उप प्रधानाचार्य एटीसी अरुणा भारती, 40वीं बटालियन के उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार को बधाई दी है।