28 से 31 मार्च तक महाराष्ट्र के नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय टेनिस बॉल प्रतियोगिता में हरिद्वार से ज्वालापुर निवासी बी फार्मा के छात्र असद सिद्दीकी का चयन हुआ है। जबकि पूरे राज्य से 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। नागपुर के लिए टीम 26 मार्च को रवाना होगी।
उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ऊधमसिंह नगर में प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जहां पूरे राज्य से 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें हरिद्वार से ज्वालापुर कटहरा बाजार निवासी असद सिद्दीकी का चयन हुआ। असद ने बताया कि वह इससे पहले रुड़की के नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। इसके अलावा भी कई राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। एसोसिएशन के महासचिव अमजद उस्मानी ने बताया कि पूरे राज्य से टीम में कैप्टन वसीम अहमद, उप कैप्टन तालिब अली, मनीष सैनी, असद सिद्दीकी, मेजर, आशीष, तरंग,लक्ष्य, यशवर्धन, उमेश, हासिम, माधव, साहिल, वंश, देवेंद्र प्रतिभाग करेंगे। नागपुर में होने वाली इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों की टीमें भाग लेंगी।