{"_id":"6abbbf42ed16b523730412b4","slug":"asra-elected-president-in-student-union-election-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-154692-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: छात्रसंघ चुनाव में असरा अध्यक्ष और सादिया उपाध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: छात्रसंघ चुनाव में असरा अध्यक्ष और सादिया उपाध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन
फोटो
- सचिव पद पर सना परवीन ने दर्ज की जीत।
- सहसचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। राजकीय महाविद्यालय मरगुबपुर में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए मतदान हुआ, जबकि सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. तीर्थ प्रकाश ने बताया कि अध्यक्ष पद पर असरा (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने 97 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने बीए पंचम सेमेस्टर के इसरार को आठ मतों से हराया। इसरार को 89 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर बीए पंचम सेमेस्टर की सादिया ने 101 मत प्राप्त कर बीए प्रथम सेमेस्टर के मुहम्मद सादिक को 19 मतों से पराजित किया। सादिक को 82 मत मिले। सचिव पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर की सना परवीन ने 99 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने बीए प्रथम सेमेस्टर के मुहम्मद हुजैफा को 15 मतों से हराया। हुजैफा को 84 मत मिले।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर बीए पंचम सेमेस्टर की सादिया खातून 94 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। उन्होंने बीए प्रथम सेमेस्टर के सादिक को नौ मतों से हराया। सादिक को 85 मत मिले। सहसचिव पद पर महेर अफसा और कोषाध्यक्ष पद पर रुकय्या खातून निर्विरोध निर्वाचित हुईं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में कुल 214 मतदाता थे, जिनमें से 188 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।