फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ashok Singhal's ashes reach 28

अशोक सिंहल की अस्थियां 28 को पहुंचेगी

Sun, 22 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 22 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। विहिप के अशोक सिंहल की अस्थियां 28 नवंबर को हरिद्वार लाई जाएंगी। कनखल संन्यास मार्ग स्थित पूर्णानंद आश्रम में अस्थि कलश जन दर्शनार्थ रखा जाएगा।

विज्ञापन

29 नवंबर को प्रात: 10 श्रद्घांजलि सभा होगी। बाद में नगर भ्रमण करते हुए अस्थि कलश यात्रा हरकी पैड़ी पहुंचेगी। आरएसएस प्रचार प्रमुख अनिल गुप्ता ने बताया कि विहिप और संघ परिवार के अनेक नेता अस्थि प्रवाह कार्यक्रम में भाग लेंगे। चूंकि अशोक सिंहल का गहरा संबंध हरिद्वार से रहा है ।
विज्ञापन

श्रद्घाजंलि सभा में साधु संत भी भाग लेंगे। उधर, संघ की एक बैठक सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में हुई। बैठक में अस्थि कलश यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। जिला संघचालक गंगा शरण मददगार ने कहा कि अशोक सिंहल का तीर्थ नगरी से पुराना रिश्ता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1984 में विहिप का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने हरिद्वार को अपना कर्म क्षेत्र बना लिया था। बैठक में कार्यक्रम संयोजन राकेश बंजरंगी, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री संजय कुमार, बंजरंग दल के विभाग संयोगक अनुज वालिया, नगर संघचालक कुंवर रोहिताश,  विजेन्द्र कीर्तिपाल, सुरेश राठौर, आशुतोष शर्मा, डा. विनोद आर्य आदि ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed