फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Arouse enthusiasm and the spring festival

उत्साह और उमंग को जगाने वाला पर्व वसंत

Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि मनुष्य को आंतरिक उत्साह और उमंग से भरपूर होना चाहिए।

विज्ञापन

डा. पण्ड्या शांतिकुंज में वसंतोत्सव के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को बलिष्ठ, शालीन, गतिशील, सदा सक्रिय, राष्ट्र प्रेम व करुणा की भावनाओं से ओतप्रोत होना चाहिए, तभी ऋषि-मुनियों की तरह उनके अंदर में वसंत खिला रहेगा। आचार्य श्रीराम शर्मा स्वामी विवेकानंद, आदिगुरु शंकराचार्य आदि महापुरुषों के संस्मरणों को याद करते हुए डॉ पण्ड्या ने कहा कि उन्होंने वासंती उत्साह के साथ जीवन भर युवाओं की तरह कार्य किए, तभी वे समाज के लिए आदर्श बने।
डॉ पण्ड्या ने वर्ष 2016 को युवा क्रांति वर्ष की घोषणा की। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि वसंत आंतरिक उत्साह और उमंग को जगाने वाला पर्व है। इससे पूर्व मां सरस्वती और पर्व पूजन वैदिक कर्मकांड के साथ संपन्न किया। कर्मकांड डा. इंद्रेश पथिक और जितेंद्र मिश्र ने संपन्न कराया। इस अवसर शैलदीदी व डा. पण्ड्या ने हिंदी, बंगला, पंजाबी के बीस पुस्तकों का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने मोबाइल एप ऋषि चिंतन का भी लोकार्पण किया। ब्राह्ममुहूर्त में प्रमुख ने सैकड़ों परिजनों को गायत्री महामंत्र की दीक्षा दी। शाम के समय दीपमहायज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर देसंविवि, ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान व गायत्री परिवार के देश-विदेश से आए कई हजार लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


---------------------------------------------------

गायत्री तीर्थ में वसन्त पर्व पर हुए अनेक संस्कार

शांतिकुंज के निर्देशन में आदर्श संस्कार परंपरा अब द्रुतगति से बढ़ रही है। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर गायत्री तीर्थ में पुंसवन, नामकरण, विद्यारंभ आदि अनेक संस्कार सम्पन्न हुए। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत अपने बेटे चि. शिवाय का भी मुण्डन संस्कार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में सम्पन्न कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के परिवारीजन उपस्थित होकर यज्ञ में शामिल हुए। तो वहीं 20 आदर्श विवाह संस्कार सामूहिक रूप से सम्पन्न कराये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed