{"_id":"27dab073e776eb61fd5d330f100d2c78","slug":"any-crime-punishment-anyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्म किसी का, सजा किसी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्म किसी का, सजा किसी को
अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की
Updated Wed, 04 Dec 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कालर एकेडमी में छात्र की बेरहम तरीके से पिटाई करने के मामले में स्कूल तंत्र ने आरोपी शिक्षक के बजाय छात्र का पक्ष लेने वाले शिक्षक को हटा दिया। इसके विरोध में दूसरे शिक्षक ने भी इस्तीफा दे दिया। उधर, घायल छात्र का मंगलवार को सीटी स्कैन कराया गया। हालांकि अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित स्कालर एकेडमी पब्लिक स्कूल में सोमवार को इंटर के छात्र हर्षिल की एक शिक्षक ने खाली पीरियड में बात करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पिटाई से छात्र बेसुध हो गया था। शिक्षक की सूचना पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया था। अचेत अवस्था में छात्र को अस्पताल भर्ती कराया गया था। छात्र की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को हर्षिल का सीटी स्कैन कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर न मिलने के कारण मामले की जांच देरी हो रही है। इसी बीच आरोपी शिक्षक के बजाय स्कूल प्रबंध तंत्र ने दूूसरे शिक्षक पर कार्रवाई का चाबुक चला दिया। छात्र की बेवजह पिटाई का विरोध करने वाले कॉमर्स के टीचर विशाल जैमवाल को नसीहत देते हुए स्कूल से हटा दिया गया है। जैमवाल पर कार्रवाई के विरोध में बायो के टीचर रहमान ने भी इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
दोनों शिक्षकाकों का आरोप है कि स्कूल तंत्र इस मामले में हठधर्मिता दिखा रहा है। शिक्षक रहमान का आरोप है कि पिटाई करने वाले को बचाया जा रहा है, जबकि बेकसूर विशाल जैमवाल को स्कूल से निकाल दिया। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने भी त्याग पत्र दे दिया है।
बेवजह मामूली मारपीट को दिया जा रहा तूल
स्कूल परिसर में जो कुछ भी हुआ वह सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस को वो फुटेज दिखा दी गई है। बेवजह मामूली मारपीट को तूल दिया जा रहा है। स्कूल प्रशासन को विश्वास में न लेने पर नाराजगी जताने पर एक शिक्षक ने नौकरी न करने की बात कही तो दूसरे ने समर्थन में त्यागपत्र दे दिया। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।
- एसएस नागियान, प्रधानाचार्य स्कॉलर एकेडमी
दर्ज कराएंगे मुकदमा
फिलहाल हम बेटे के उपचार में व्यस्त हैं। दिन भर हरिद्वार में टेस्ट कराने में लगे रहे। बुधवार सुबह थाने में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
- राकेश, छात्र के पिता