फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Another chance to give benefit of Nanda Gaura Yojana

चार साल बाद बेटियों को नंदा गौरा योजना पाने का मौका

Thu, 09 Dec 2021 09:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 09 Dec 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Another chance to give benefit of Nanda Gaura Yojana
रुपये - फोटो : pixabay

साढ़े चार साल बाद नंदा गौरा योजना से वंचित बेटियों को सरकार ने फिर से लाभ देने का मौका दिया है। पात्र बेटियां बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय में 17 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन


सरकार की ओर से जुलाई 2017 में नंदा गौरा योजना शुरू की गई थी। यह योजना बाल विकास विभाग की ओर से संचालित नंदा देवी योजना और समाज कल्याण विभाग में चलाई जाने वाली गौरा देवी कन्या धन योजना को मिलाकर बनाई गई थी।
विज्ञापन


जिसका संचालन का जिम्मा बाल विकास विभाग को दिया गया था। इसमें कक्षा 12वीं पास करने वाली छात्राओं को पांच हजार, अविवाहित रहते हुए डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण करने पर दस हजार और विवाह के समय 16 हजार रुपये दिए जाने थे। जो तीनों श्रेणी की पात्र हैं, उन्हें एक साथ मिलाकर कुल 31 हजार रुपये दिया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय अनेक बेटियां अपना आवेदन नहीं कर सकी थीं। क्योंकि समाज कल्याण से योजना बाल विकास विभाग में आने के कारण उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसको देखते हुए अब ऐसी सभी वंचित बेटियों को योजना का लाभ दिए जाने के आदेश शासन की तरफ से किए गए हैं।


योजना का लाभ उठाने के लिए समस्त दस्तावेजों के साथ संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कराने होंगे। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डॉ. एसके सिंह ने सभी अधिकारियों को वंचित बेटियों को योजना का दिलाने के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed