फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Angered DM, looking down at work

काम की सुस्ती देख नाराज हुए डीएम

Fri, 19 May 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 19 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक रावत ने शुक्रवार को शंकराचार्य चौक से जटवाड़ा पुल ज्वालापुर तक कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस बात पर नाराजगी जताई कि 22 करोड़ से होने वाले कांवड़ पटरी के विकास कार्यों में अभी तक केवल तीन करोड़ के काम ही शुरू हो पाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने की हिदायत दी। तीन दिन के अंदर सभी काम शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


  शुक्रवार की सुबह निरीक्षण के लिए निकले जिलाधिकारी ने कांवड़ पटरी पर कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि एक जुलाई तक कांवड़ पटरी पर सड़कों की मरम्मत, वॉलगार्ड, पौधरोपण़,  बैंच लगाने, लालपुल के पास बने वाले भंडारे के भवन के साथ ही कांवड़ पटरी के दोनों ओर  पेयजल की पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पाइप लाइन बिछाने और ओवर हैड टैंक बनाने का काम शनिवार से ही शुरू करने को कहा।  साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन की रिपोर्ट फोटो के साथ उन्हें उपलब्ध कराने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान, एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित भारद्वाज आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed