{"_id":"6ab2683b1d7abf84040ac4a7","slug":"ancient-gugahal-fair-begins-in-jwalapur-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-4767-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ज्वालापुर में प्राचीन गुघाल मेला शुरू, पवित्र छड़ी का नगर भ्रमण कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ज्वालापुर में प्राचीन गुघाल मेला शुरू, पवित्र छड़ी का नगर भ्रमण कराया
विज्ञापन
फोटो :
- चार दिनों तक चलने वाले मेले से ज्वालापुर क्षेत्र के बाजार में रहेगी रौनक
- कारोबार बेहतर होने की उम्मीद से व्यापारियों ने भी मेले की तैयारी पूरी की
- सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 घंटे बिजली-पानी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। ज्वालापुर का प्रसिद्ध प्राचीन गुघाल मेला मंगलवार से शुरू हो गया। इससे पूर्व रात में पवित्र छड़ी को नगर भ्रमण कराया गया। यह चार दिवसीय मेला 25 सितंबर तक पांडे वाला मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान कमेटी हर साल इस भव्य ऐतिहासिक मेले का आयोजन करती है। कमेटी के अध्यक्ष सचिन कौशिक, मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ और मेला संयोजक महेश तुम्बडिया ने बताया कि मेले की भव्यता की सभी तैयारियों को एक दिन पूर्व पूरा कर लिया गया।
सचिन कौशिक ने बताया कि प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी स्थल और पूरा मेला क्षेत्र फूलों और रंगीन बिजली की झालरों से सजाया गया है। हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ ने बताया कि मेले में 24 घंटे बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मेला संयोजक महेश तुम्बडिया के अनुसार, इस बार नए इलेक्ट्रिक झूले मुख्य आकर्षण होंगे। महिलाओं और बच्चों के लिए गृह उपयोगी सामान की दुकानें भी लगाई गई हैं। इसके अलावा, चाट पकौड़ी, जलेबी, आइसक्रीम और फलों की दुकानें भी व्यवस्थित रूप से मौजूद हैं।
कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक ने मेले के शुभारंभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेला शुरू होने से एक दिन पहले, जोगियों ने पवित्र छड़ी का रात्रि में नगर भ्रमण कराया। यह छड़ी 23 सितंबर की सुबह गोगा महाराज के मंदिर मेला स्थल पर लाई जाएगी। इसके बाद धड़ा कमेटी के लोग पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करेंगे।