फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   An employee died after falling while installing a tin shed in BHEL

Haridwar News: बीएचईएल में टिनशेड लगाते समय गिरकर कर्मचारी की मौत

Thu, 31 Jul 2025 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
An employee died after falling while installing a tin shed in BHEL

विज्ञापन
हरिद्वार। भेल परिसर में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। ब्लॉक-1 हीप में टिनशेड लगाने के दौरान 23 वर्षीय श्रमिक की ऊंचाई से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।


पुलिस के अनुसार, अश्वनी (23) निवासी मुगलमाजरा, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश भेल में एक लेबर कॉन्ट्रेक्ट के तौर पर कार्यरत था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह ब्लॉक-1 की ऊपरी मंजिल पर टिनशेड लगाने का कार्य कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य श्रमिकों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




भेल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed