फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   An amount of Rs 84 thousand was withdrawn from the account of the medical officer's elderly father

Haridwar News: चिकित्साधिकारी के बुजुर्ग पिता के खाते से 84 हजार की रकम उड़ाई

Fri, 14 Jun 2024 02:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 84 thousand was withdrawn from the account of the medical officer's elderly father
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एटीएम में पैसे निकालने गए चिकित्साधिकारी के बुजुर्ग पिता टप्पेबाजी का शिकार हो गए। एटीएम में कार्ड फंसने के बाद उन्हें कार्ड ब्लॉक करने का झांसा दे दिया और अलग-अलग बारी में 84 हजार की रकम खाते से निकाल ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ज्वालापुर सीएचसी के चिकित्साधिकारी डाॅ. विकास जैन के 84 वर्षीय पिता आरके जैन ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के सामने पेट्रोल पंप स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे। उन्होंने डेबिट कार्ड मशीन में लगाया तो पहली बार में पांच हजार निकल गए। जब दोबारा कार्ड लगाकर पैसे निकालने की कोशिश तो कार्ड फंस गया। काफी कोशिश करने के बाद भी कार्ड नहीं निकला। इस बीच एक युवक वहां पहुंचा और अपने फोन से उनकी बात किसी से कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने झांसा दिया कि पड़ोस में जाकर अपने कार्ड को ब्लॉक करवा दो। बुजुर्ग आरके जैन जैसे ही बाहर निकलकर आए तो उनके खाते से आठ बार में दस-दस हजार, एक बार चार हजार कुल 84 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए गए। बुजुर्ग जब लौटकर आए तो युवक वहां से गायब मिला। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed