{"_id":"6a12e7e52a95325744077cc0","slug":"an-accused-arrested-with-stolen-goods-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149226-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर सामान चोरी कर लेने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 22 मई को रोशनाबाद निवासी सुंदर पाल ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर ई-रिक्शा का चार्जर, गैस सिलिंडर, कीमती सामान और नकदी चोरी कर ले गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी को चिह्नित किया गया। इस बीच मुखबिर की सूचना पर 23 मई की रात पुलिस लाइन तिराहे से आगे आईटीआई के पास दबिश देकर आरोपी प्रियांशु निवासी कोर्ट कॉलोनी झुग्गी-झोपड़ी, थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा चार्जर, गैस सिलिंडर और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।