फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ammo was not fire coach

बारूद से नहीं लगी थी कोच में आग

Mon, 29 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 29 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग बारूद से नहीं लगी थी। यह खुलासा आगरा की फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर हुआ है। हालांकि, अभी रसायनिक रिपोर्ट का इंतजार जीआरपी को है ताकि ये साफ हो पाए कि आखिर आग लगाने में क्या इस्तेमाल हुआ था।

विज्ञापन

पिछले साल चार नवंबर को मेला प्लेटफार्म संख्या नौ पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग लग गई थी। हालांकि आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई थी। अभी जीआरपी तफ्तीश में ही जुटी थी कि उड़ीसा के पुरी में पुलिस ने सुभाष रामचंद्रन नाम के शख्स को दबोचा था। मूल रुप से तमिलनाडु के रहने वाले सुभाष रामचंद्रन ने एक बारगी आतंकी गुट से संबंध होने की बात कही थी। एनआईए की जांच में पूरे मामले की तस्वीर साफ हो गई थी। प्रेमिका से धोखा मिलने के बाद ही सुभाष रामचंद्रन ने इस तरह की हरकत की थी। एनआईए की टीम उसे लेकर यहां आई भी थी। इधर, जीआरपी ने कोच से एकत्र किए गए अवशेष जांच के लिए आगरा में यूपी पुलिस की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे थे। एसओ जीआरपी दिनेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि आग लगाने में बारूद का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed