फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ambarish got the ticket

मिल ही गया अंबरीष को टिकट

Sun, 22 Jan 2017 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 22 Jan 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार की राजनीति के दिग्गज माने जाने वाले पूर्व विधायक अंबरीष कुमार को आखिरकार कांग्रेस का  टिकट मिल ही गया। करीब चालीस साल के लंबे करियर मेें अंबरीष कुमार के लिए कांग्रेस का टिकट पाना चाहत ही बना रहा। अब टिकट मिलने पर समर्थक ही नहीं बल्कि खुद अंबरीष कुमार भी अभिभूत हैं। उन्हें उम्मीद है कि जीत भी उन्हीं की होगी।  

 अंबरीष कुमार को चार दशक से हरिद्वार की राजनीति की धुरी माना जाता है। भाई जी के नाम से राजनीतिक हलकों में मशहूर अंबरीष कुमार कांग्रेस के नगर महामंत्री और युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रहे। उन्हें वर्ष 1974-75 से ही कांग्रेस के टिकट का प्रबल दावेदार माना जाता रहा है, वर्ष 1974 में हरिद्वार की सीट  समझौते के तहत वामपंथी दलों के हिस्से में आ गई तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आरके गर्ग चुनाव जीते। इसके बाद 1980 में भेल के श्रमिक नेता रामयश सिंह की दावेदारी उन पर भारी पड़ गई। 1985 के चुनाव में सहारनपुर के ठाकुर नेता महावीर राणा पर कांग्रेस ने विश्वास जताया तो अंबरीष कुमार शेर के चुनाव चिह्न पर निर्दलीय मैदान में उतारे। बेहद करीबी मुकाबले में वे चुनाव हार गए।
विज्ञापन


वर्ष 1989 में कांग्रेस ने तत्कालीन शहर अध्यक्ष पारस कुमार जैन को टिकट दिया तो अंबरीष फिर जनता दल के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के साथ चले गए और वीरेंद्र सिंह को विधायक बनवाने में अहम भूमिका निभाई। जनता दल अजीत ने उन्हें 1991 में चुनाव में प्रत्याशी बनाया, लेकिन भाजपा प्रत्याशी जगदीश मुनि से वे दोबारा चुनाव हारे। वर्ष 1996 में से समाजवादी पार्टी के टिकट पर अंबरीष कुमार पहली बार हरिद्वार सीट से विधायक बनने से कामयाब हुए। वर्ष 2000 में अलग राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 तथा वर्ष 2007 का चुनाव भी उन्होंने समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाने के बाद रानीपुर सीट से उनकी दावेदारी प्रबल थी लेकिन ऐनवक्त पर पार्टी ने किसान नेता बलवंत सिंह चौहान को टिकट दे दिया। अंबरीष फिर निर्दलीय मैदान में उतरे और भाजपा से हार गए। वर्ष 2014 में हुए  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर वापसी के बाद अब भारी विरोध के बाद  अंबरीष कुमार को रानीपुर सीट से टिकट मिला है। हालांकि मुकाबला आसान नहीं होगा लेकिन अंबरीष कुमार और उनके समर्थकों का दावा है कि जीत उन्हीं की होगी। अंबरीष कुमार ने कहा कि कांग्रेस का टिकट पाना उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed