{"_id":"580a4b484f1c1b722b703eff","slug":"allahabad-saharanpur-agra-won-the-match-ranipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद, सहारनपुर, आगरा, रानीपुर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद, सहारनपुर, आगरा, रानीपुर ने जीते मैच
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में डीपीएस सोसायटी नई दिल्ली की ओर से तीन दिवसीय नॉर्थ जोन 3 इंटर डीपीएस बास्केटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स ओपन- 2016 का उद्घाटन किया गया। पहले दिन इलाहाबाद, सहारनपुर, आगरा, रानीपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। टूर्नामेंट में 10 डीपीएस की टीमों में आगरा, इलाहाबाद, बरेली, देहरादून, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, रानीपुर हरिद्वार भाग ले रही है।
शुक्रवार को डीपीएस परिसर में प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ हुआ। छात्रा अंकिता रॉय ने टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए अतिथियों एवं आगंतुक स्कूलों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि एक्मस फार्मा सिडकुल के निदेशक संदीप जैन, भेल के एजीएम अतुल सक्सेना एवं डीपीएस रानीपुर टीम की कप्तान अस्मिता वाधवा ने डीपीएस सोसायटी का ध्वाजारोहण कर टूर्नामेंट की विधिवत शुरूआत की घोषणा की।
प्रधानाचार्य केसी पांडेय ने बताया कि यह डीपीएस रानीपुर के लिए गर्व की बात है कि नॉर्थ जोन 3 इंटर डीपीएस बास्केटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स ओपन 2016 की मेजबानी उन्हें सौंपी गई है। इस मौके पर भेल टाउनशिप के एजीएम अतुल सक्सेना, आईटीसी एचआर हेड अरुण राघव, राजेंद्र कुमार, राकेश माणिकटाला, विद्यामंदिर के प्राचार्य रजनीकांत शुक्ला, दिग्विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। डीपीएस के स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर कक्षा पांच की स्कूली छात्राओं ने ऐरोबिक्स डांस की सुंदर प्रस्तुति दी। स्वागत मैच डीपीएस आगरा एवं डीपीएस मुरादाबाद के बीच हुआ। जिसमें आगरा ने मुरादाबाद को एकतरफा मुकाबले में 32-00 से हराया।
विज्ञापन
यह रही विजेता टीम
इलाहाबाद की टीम ने सहारनपुर को 16-8 को हराया। सहारनपुर की टीम ने लखनऊ 12-14 को हराया। आगरा की टीम ने मुरादाबाद को 32-0 से, रानीपुर ने मेरठ को 50-0, इलाहाबाद ने देहरादून को 16-8 से, आगरा ने बरेली को 27-0 से हराया।