फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After voting, now preparing to bring ballot ballot

मतदान के बाद अब बैलेट मतपत्र लाने की तैयारी

Mon, 21 Feb 2022 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
After voting, now preparing to bring ballot ballot
मतदान के बाद बैलेट मतपत्र को विधानसभा क्षेत्रों में भेजने और वहां से लाने के लिए डाकघर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। बैलेट पेपर को सुरक्षित जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सरहद पर तैनात जवानों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों व दूसरे राज्यों में सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजनी पड़ती है। जिला निर्वाचन अधिकारी सूची को अंतिम रूप देने के बाद बैलेट मतपत्र प्रिंट करता है। हरिद्वार में 31 जनवरी को प्रत्याशी की सूची फाइनल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैलेट मतपत्र संबंधित तक पहुंचाने के लिए सील बंद लिफाफा डाक विभाग को सौंप दिया था।
विज्ञापन

डाक विभाग ने स्पेशल बैग में बंद कर बैलेट मतपत्र सैनिक के तैनाती वाले अधिकारी के पास पहुंचाने की व्यवस्था की है। जिले में सभी विधानसभाओं में 14 फरवरी को मतदान पूर्ण हो चुका है। सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बल द्वारा भी मतदान करने के बाद वहां से बैलेट मतपत्र वापस किया जा रहा है। डाक विभाग ने मतदान वाले क्षेत्र से सील बंद लिफाफा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। विभाग इसे जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचाने में जुट गया है। जैसे ही स्पेशल बैग को भेजा जाता है संबंधित डाक विभाग के अधिकारी को सूचना दी जाती है। संबंधित अधिकारी स्पेशल बैग कहा पहुंच रहा है। इसकी जानकारी करते रहता है। डाक विभाग ने इसके लिए जिले में विशेष टीम बनाई है। सिटी पोस्ट मास्टर उम्मेद सिंह रावत ने बताया कि मतदान के बाद बैलेट मतपत्र को जिला निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। जैसे-जैसे डाक मिलेगी तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी को बैलेट मतपत्र सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैलेट पेपर अपलोड कर जवानों ने किया मतदान
इस बार भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य था कि कोई वोटर न छूटे। ऐसे में आयोग ने ऐसी व्यवस्था बनाई थी जिससे सैनिक अपने कार्य क्षेत्र में मतदान के लिए वोट डाल सकें। पहली बार सेना के जवानों के लिए ऑनलाइन मतदान करने की व्यवस्था की गई थी।

पोस्टल बैलेट के लिए बुक हो रही रजिस्ट्री
पोस्टल बैलेट के लिए रजिस्ट्री बुक की जा रही है। हरिद्वार में जिन विधानसभाओं के कर्मचारी नौकरी करते हैं। उनके पोस्टल बैलेट उनके विधानसभा क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं। इसके लिए रजिस्ट्री का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed