{"_id":"6609f9fc8b5441dede02dfc8","slug":"after-the-convocation-parade-in-40th-corps-pac-195-haridwar-news-c-5-1-drn1030-382046-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 195 प्रशिक्षु बने उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 195 प्रशिक्षु बने उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I 40वीं वाहिनी पीएसी में दीक्षांत परेड का आयोजन
I
I एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था-पीएसी एपी अंशुमान ने की शिरकतI
40वीं वाहिनी पीएसी में दीक्षांत परेड के बाद 195 प्रशिक्षु उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बन गए। परेड में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था-पीएसी एपी अंशुमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
40वीं वाहिनी पीएसी के प्रशिक्षण संस्थान में नौ माह के प्रशिक्षण के बाद रविवार को दीक्षांत परेड में 195 प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई गई। एडीजी ने पास आउट कैडेट्स के माता-पिता और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने जवानों को पुलिस के मूल मंत्र ‘मित्रता, सेवा, सुरक्षा’ की भावना को आत्मसात करते हुए भविष्य में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। सेनानायक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि 15 जून से पीएसी प्रशिक्षण केंद्र में रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने कांवड मेला जैसे अत्यंत संवेदनशील ड्यूटी एवं विधानसभा सत्र के दौरान जनपद हरिद्वार में शांति व्यवस्था ड्यूटी भी निभाई।
प्रशिक्षण में सर्वांग श्रेष्ठ रिक्रूट आरक्षी कमल जोशी को चुना गया। अन्तःकक्ष सर्वांग रिक्रूट आरक्षी मौ. गय्यूर, प्रथम समूह में रिक्रूट आरक्षी सुनील उप्रेती, द्वितीय समूह में रिक्रूट आरक्षी विनीत, तृतीय समूह में रिक्रूट आरक्षी कौशल पुनेठा, चतुर्थ समूह में अभिषेक गोस्वामी, पंचम समूह में कमल जोशी, षष्ठम समूह कम्प्यूटर में मौ. गय्यूर, बाह्यकक्ष सर्वांग/सर्वोत्तम फायरर मोहित पांडे, अनुशासित प्रशिक्षु विनोद कुमार को चुना गया। इसके अलावा कुशल खिलाड़ी सुधांशु, पदाधि प्रशिक्षण प्रियांशु, पुलिस प्रशिक्षण एवं फील्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण विनोद, पीटी/पीई प्रशिक्षण आरजू नायक को चयनित किया है।
विज्ञापन
इस दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ कमांडेंट सीआईएसएफ सूर्य देव आर्य, सुरजीत सिंह पंवार उप सेनानायक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डॉ. सरिता नेगी पंवार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात स्वप्न किशोर, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एएसपी विपिन कुमार, एएसपी व सीओ सदर जितेन्द्र मेहरा मौजूद रहे।