फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After the attack on the students in the school rampage

छात्रों पर हमले के बाद स्कूल में हंगामा

Fri, 30 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दौलतपुर गांव में स्कूली बच्चों के झगड़े के बाद बड़ों में भी जमकर हंगामा हुआ। मामला शांत कराने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी।  
 दौलतपुर  प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय में शांतरशाह केे बच्चे पढ़ने आते हैं। शुक्रवार को स्कूल गेट के पास पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ लड़कों ने उन पर हमला बोल दिया। इससे कई बच्चे मारपीट में चोटिल हो गए। हमले के बाद शांतरशाह के बच्चों ने शोर मचा दिया जिस पर अन्य छात्र भी वहां पहुंच गए।  इसी बीच किसी ने झगड़े की सूचना गांव पहुंच गई। किसी ने मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर से भी झगड़ा होने सूचना दी। इसके बाद लोग स्कूल में एकत्र हुए।


 भारी भीड़ को देखकर शांतरशाह के बच्चे स्कूल के अंदर कमरों में छिप गए। उनमें से एक छात्र ने  मोबाइल फोन से अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस बीच भीड़ दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास करती रही।  इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया और दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकलवाया। बच्चों ने परिजनों और पुलिस को बताया कि  स्थानीय बच्चे हर रोज उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। 28 अक्तूबर को भी उन पर हमला किया था। शिकायत करने पर प्रधानाध्यापक ने समझौता करा दिया था। मामला शांत हो जाने के बाद शांतरशाह और दौलतपुर गांवों के अभिभावक थाने आकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्होंने अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक और पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। थानाध्यक्ष मणि भूषण श्रीवास्तव ने प्रधानाध्यापक को  स्कूल में ही मामला निपटाने की बात कहकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed