फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After stopping the car, the young man was beaten with sticks

Haridwar News: कार को रुकवाकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Sun, 28 Jul 2024 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
After stopping the car, the young man was beaten with sticks
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में कार को रास्ते में रुकवाकर युवक को नीचे उतारकर लाठी-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो भाईयों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नफीस पुत्र हफीज अहमद निवासी सलेमपुर महदूद रानीपुर ने शिकायत देकर बताया कि वह अपनी कार से जा रहा था। तभी उनसे रंजिश रखने वाले फिरोज, उसके भाई अबरार, फिरोज के भांजे मुन्ना व अन्य अज्ञात लोगों ने कार को घेरकर रोक लिया। गाड़ी से खींचकर बाहर निकालकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

---------------------
प्रतिबंध के बावजूद दुकान में मीट बेचता मिला दुकानदार
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में श्रावण मास में प्रतिबंध होने के बावजूद एक दुकानदार ने मीट की दुकान खोल ली। पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया और चौकी ले आई। जहां कुछ लोग पहुंच गए, तब पुलिस एक्ट में चालान कर उसे छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कस्साबान व हज्जाबान में कुछ दुकानों पर मीट बेचा जा रहा है। हज्जाबान में टीम पहुंची तो एक दुकानदार मीट की दुकान खोलकर बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और चौकी ले गई। इस बीच कुछ लोग चौकी पहुंच गए और पैरवी करने लगे। तब पुलिस एक्ट में चालान कर उसे छोड़ दिया गया। आरोपी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
महिला पुलिसकर्मी ने मोबाइल लौटाकर पेश की मिसाल

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोशनाबाद में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने सड़क पर मिले मोबाइल को ढूंढकर उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।


25 जुलाई को ड्यूटी आते समय एएसपी सदर पेशी में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी पूनम को सड़क पर एक मोबाइल मिला। उसने उठाया और ऑफिस में लेकर पहुंची। मोबाइल स्वामी की तलाश में कॉन्टैक्ट लिस्ट पर संपर्क किया। तब मोबाइल के मालिक आशुतोष गर्ग निवासी छुटमलपुर सहारनपुर से संपर्क हो पाया। इसके बाद शनिवार को एसएसपी ऑफिस बुलाकर मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed