फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After cleaning on the first day, children's classes started in schools

Haridwar News: पहले दिन साफ-सफाई के बाद स्कूलों में शुरू हुई बच्चों की क्लास

Tue, 02 Jul 2024 04:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
After cleaning on the first day, children's classes started in schools
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुलते ही बच्चे पहुंचे। पहले दिन स्कूल में शिक्षकों के साथ बच्चों ने श्रमदान कर व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ साफ-सफाई की। सामान्य दिनों की अपेक्षा स्कूल में पहले दिन छात्र संख्या कम रही। सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन भी बनाया गया।
विज्ञापन

जिले के 1,120 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ताले लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खोले गए। विद्यालयों में कई स्थानों पर गंदगी के साथ झाड़ियां उगी हुई दिखाई दीं। स्कूलों में तैनात शिक्षकों के साथ भोजनमाता व बच्चों ने श्रमदान कर साफ किया। इस दौरान बच्चे खासे उत्साहित नजर आए। जिले के स्कूलों में तैनात 2,070 भोजन माताओं ने सफाई में योगदान देकर मध्याह्न भोजन भी तैयार किया।
विज्ञापन

पहले दिन कहीं से भी किसी स्कूल के बंद या शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की शिकायत नहीं मिली। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी ने बताया कि निर्धारित समय पर जिले के सभी स्कूल खुले हैं। स्कूलों में तैनात शिक्षक और भोजनमाता भी तय समय पर स्कूल पहुंचीं। 63 प्रतिशत बच्चे पहले दिन स्कूल पहुंचे। एक-दो दिन में छात्रों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पूरी बांह के कपड़े पहनकर पहुंचे स्कूल
गर्मी के साथ बरसात के मौसम में डेंगू तेजी से फैलता है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने बच्चों को शरीर को पूरी तरह ढककर रखने वाले कपड़े पहनकर स्कूल आने को कहा। इस संबंध में सभी शिक्षकों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए जो जरूरी उपाय हैं उन्हें करने के निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं। शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों से अपील की गई है वे बच्चों को फुल ड्रेस में स्कूल भेजें। उन्होंने बताया कि जहां से भी शिकायत मिलेगी उस स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-------------
स्कूल में उगी हुई दिखीं झाड़ियां
स्कूल खुलने के पहले दिन सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बोंगला के परिसर में झाड़ियां उगी दिखाई दीं। छोटे-छोटे बच्चे झाड़ियों के बीच खेलते दिखे। स्कूल में कार्यरत शिक्षक और अन्य स्टाफ ने झाड़ियां काटने की जहमत नहीं उठाई। लोगों की मानें तो झाड़ियां होने से स्कूल में मच्छर और कीट-पतंगों के पैदा होने का खतरा है। इससे बच्चों को नुकसान हो सकता है। शिक्षकों को इस तरफ ध्यान देकर स्कूल परिसर की सफाई करवानी चाहिए। बारिश के चलते स्कूल में जलभराव की समस्या भी देखी गई।

------------
शिक्षक ने की बच्चों को स्कूल भेजने की अपील
बादशाहपुर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 125 बच्चे पंजीकृत हैं। पहले दिन 10 बच्चे पढ़ने पहुंचे। पदार्था में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 170 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां पहले दिन 40 बच्चे पहुंचे। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार व जगरोशन ने बताया कि पहले दिन स्कूल में साफ-सफाई कराई गई। अभिभावकों को सूचना देकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed