फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Aerial firing at BHEL stadium and created ruckus

Haridwar News: भेल स्टेडियम पर हवाई फायरिंग की और हुड़दंग मचाया

Sat, 04 Jan 2025 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Aerial firing at BHEL stadium and created ruckus
हरिद्वार। भेल सेक्टर-4 स्टेडियम के पास एक नामी स्कूल के छात्रों ने जमकर हुड़दंग मचाया। कारों से स्टंट करने के साथ ही खुलेआम हवाई फायरिंग कर दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने युवकों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सख्त कार्रवाई के निर्देँश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में काफी संख्या में युवक एकत्र हुए भेल स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास नजर आ रहे हैं। यहां आतिशबाजी करने के बाद कारों से स्टंट किया गया। इसके बाद खुलेआम हवाई फायरिंग की। फिर कारों में बैठकर बाहर निकलकर वीडियो बनाई गई। वीडियो को बकायदा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे सभी छात्र बताए जा रहे हैं। वीडियो सामने आने पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और युवकों की पहचान करने में जुट गई। रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि फायरिंग व हुड़दंग मचाने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed