फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   admission last date

उत्तराखंड संस्कृत विवि में 16 अगस्त तक होंगे दाखिले

Fri, 19 Jul 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
admission last date
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र-छात्राएं 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत विवि में विभिन्न परंपरागत और व्यवसायिक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विवि में शास्त्री, बीए ऑनर्स, आचार्य (एमए) संस्कृत साहित्य, व्याकारण, ज्योषित, शुक्ल यजुर्वेद, दर्शन, हिंदी, भाषा विज्ञान, वेद, इतिहास और शिक्षाशास्त्र आदि विषयों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही व्यवसायिक स्तर पर एमए योगाचार्य, पत्रकारिता एवं जनसंचार, बीलिब, एमलिब सहित योग विज्ञान, ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, कर्मकांड पौरोहित्य, कंप्यूटर एप्लीकेशन आदि विषयों में पीजी डिप्लोमा कोर्स चलाए जा रहे है। कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि विवि में संचालित परंपरागत और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 16 अगस्त तक दाखिले ले सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक छात्र-छात्राओं के दाखिले स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

एमए योग में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश
कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि एमए योग प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। एमए योग में एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं 25 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। चार अगस्त को सुबह 11 से एक बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी। 10 अगस्त को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed