{"_id":"587f9c5a4f1c1bda30eff916","slug":"administration-under-the-nose-of-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की नाक के नीचे अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की नाक के नीचे अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे रोशनाबाद की सड़कों पर प्रशासन की नाक के नीचे अतिक्रमण बढ़ रहा है। लोग मनमानी करते हुए जिला प्रशासन की भूमि पर अवैध रूप से कब्जे कर रहे हैं। जबकि प्रशासन आंख मूंद कर तमाशा देख रहा है।
जिला मुख्यालय से रोशनाबाद की ओर जाने वाली सड़क पर महिंद्रा चौक से रोशनाबाद गांच तक दोनों ओर लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर दुकानें बना ली हैं। जिससे सडक के किनारे दुकानों से अतिक्रमण बढ़ रहा है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मना करने पर अतिक्रमणकारी ग्रामीणों के साथ मारपीट तक करते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नही हुई। अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुंलद हैं कि उन्होंने स्टेडियम के मुख्य गेट के आसपास भी कब्जे कर दुकानें लगा ली हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी भी प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए अनुरोध कर चुके हैं। लेकिन कब्जाधारियो के खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई नही करता है। शिकायत करने वालों में अक्षय पाल, मनोज कुमार, अशोक कुमार, आशुपाल, छोटेलाल, नवीन कुमार, रोशन कुमार, अमित कुमार, अनुज कुमार महिपाल, राजकुमार, रविंद्र कुमार, चंद्रशेखर, कृष्णपाल आदि शामिल हैं।
चोरी का माल लगा रहे ठिकाने
प्रशासन की भूमि पर अवैध रूप से बनी दुकानों में कई कबाड़ियों की दुकानें भी हैं। जहां से सिडकुल पुलिस कई बार चोरी का माल भी बरामद कर चुकी है। अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें चलाने वाले ये लोग अधिकतर सहारनपुर व मुज्ज्फरनगर के बताए जाते हैं। सरकारी भूमि को कब्जा कर दूसरे लोगों को बेचने का सिलसिला भी जोरों पर चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कब्जा एक राजनीतिक पार्टी के नेता की शह पर चल रहा है।