फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ... administration's eye on Maharaj's Premnagar Ashram

...महाराज के प्रेमनगर आश्रम पर भी प्रशासन की नजर

Sun, 31 May 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
... administration's eye on Maharaj's Premnagar Ashram
प्रेमनगर आश्रम । - फोटो : HARIDWAR
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत के साथ उनके परिवार के कई लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनके प्रेमनगर आश्रम पर भी नजर रखने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रम पहुंचकर संचालकों से वहां आने जाने वाले लोगों के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार को अमृता रावत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उनके परिवार के अन्य सदस्यों व उनके सेवकों के सैंपल लिए गए। रविवार शाम को सतपाल महाराज समेत कुल 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। देहरादून से लेकर हरिद्वार का जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। आशंका जताई जा रही थी कि कहीं इनमें कोई व्यक्ति इस दौरान प्रेमनगर आश्रम तो नहीं आया। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने विभाग की टीम श्री प्रेमनगर आश्रम भेजी और जानकारी जुटाई। टीम ने संक्रमित आए सदस्यों के आवागमन की भी जानकारी ली। नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि आश्रम के स्टाफ और अनुयायियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए शारीरिक दूरी का पालन कराने को निर्देश दिए। वहीं आश्रम के मंत्री रमणीक भाई ने आश्रम में टीम के आने की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन बताया कि आश्रम में कोरोना को देखते हुए पहले से ही पूरी तरह एहतियात बरती जा रही है। कई दिनों से आश्रम से आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। केवल दूध की गाड़ी को छोड़कर कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन न तो बाहर से अंदर आने दिया जा रहा है और न ही बाहर से अंदर आने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed