फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Raksha Bandhan 2022: Additional buses of roadways will run on Rakshabandhan

Raksha Bandhan 2022: हरिद्वार से बहनों की मुफ्त सवारी के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Fri, 05 Aug 2022 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 01:27 AM IST
सार

त्योहार पर भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें अपने मायके जाती हैं। इसको देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से बहनों के लिए 24 घंटे तक बस यात्रा नि:शुल्क रखने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022:  Additional buses of roadways will run on Rakshabandhan
बस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए ससुराल से मायके जाने वाली बहनें रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगीं। 24 घंटे तक ये योजना लागू रहेगी। रोडवेज ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर तैयारी कर ली है। अतिरिक्त बसों को चलाने के साथ ही कुछ बसों के फेरे बढ़ाने की भी तैयारी की गई है।

विज्ञापन


रक्षाबंधन 11 अगस्त को है। त्योहार पर भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें अपने मायके जाती हैं। इसको देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से बहनों के लिए 24 घंटे तक बस यात्रा नि:शुल्क रखने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


हरिद्वार से देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की, मंगलौर, भगवानपुर और लक्सर रूट की बसों में बहनें ज्यादा सफर करेंगी। रोडवेज अफसरों ने इन रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 की मध्यरात्रि तक होगा मुफ्त सफर
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त सफर की योजना 10 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। जबकि अगले दिन 11 अगस्त की मध्यरात्रि तक ये योजना रहेगी। 24 घंटे तक बहनें रोडवेज बसों में सफर कर पाएंगी। जबकि उनके साथ में बच्चे या अन्य परिवार के सदस्यों को बस का किराया अदा करना होगा। राज्य के अंदर कहीं भी रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर बहनें मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसकी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त बसें लगाने के साथ ही फेरे बढ़ाने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed