फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Action will be taken for giving ration without biometric

बिना बॉयोमैट्रिक राशन देने पर चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 06 May 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken for giving ration without biometric
बॉयोमीट्रिक में बिना अंगूठे के राशन बांटने को रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जनपदभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान राशन डीलरों को सख्त निर्देेश दिए गए कि बिना अंगूठा लगाने पर राशन देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में सरकार की ओर से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बॉयोमीट्रिक में अंगूठा लगाकर राशन देने में छूट दी गई थी। इससे मैनुअल ढंग से उपभोक्ताओं को राशन दिया जा रहा था। अब कोरोना के मामले कम पड़ने पर सरकार की ओर से मैनुअल राशन वितरण को बंद कर बॉयोमीट्रिक तरीक से राशन वितरण के निर्देश दिए थे। पर अब भी कुछ राशन डीलरों की ओर से बिना बॉयोमीट्रिक के राशन वितरण किए जा रहा है। इसपर भारत सरकार की ओर से कड़ी नाराजगी जताई गई है। क्योंकि बिना बॉयोमीट्रिक में अंगूठा लगाने से राशन वितरण में पारदर्शिता न रहकर अनियमितताएं होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरिद्वार शहर के अलावा बहादराबाद, लक्सर, रुड़की और भगवानपुर आदि क्षेत्रों में राशन वितरण प्रणाली की जांच की गई। जिसमें शहर में ही एक दुकान पर बिना बॉयोमीट्रिक के राशन बांटने का मामला पकड़ में आया। डीलर से पूछताछ करने के बाद सामने आया कि उसकी बॉयोमीट्रिक मशीन खराब हो रखी है। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बॉयोमीट्रिक मशीन को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed