फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   achutyanand and will act on other fake saints

अच्युतानंद और अन्य फर्जी संतों पर होगी कार्रवाई

Wed, 01 Mar 2017 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 01 Mar 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कथित फर्जी संतों के खिलाफ अखाड़ा परिषद और शंकराचार्यों द्वारा की गई घोषणाओं का पटाक्षेप अब होने वाला है। होली के बाद आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चारों पीठों के शंकराचार्य हरिद्वार में जुटेंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद इस बैठक का आयोजन कर रही है। बैठक में अच्युतानंद सहित आसाराम, रामपाल आदि संतों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी।      

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि अच्युतानंद ने शंकराचार्य और अखाड़ों के निर्देश के बावजूद अमान्य कृत्य किया है। इस कार्य में जिन चंद साधुओं ने उनका साथ दिया है, उनके विरुद्ध भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। अखाड़ा परिषद ने ज्योर्ति एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी भारती तीर्थ से आग्रह किया है कि वे वर्षों से लंबित चले आ रहे फर्जी संतों के निर्णय पर हरिद्वार आकर कोई फैसला सुनाएं। कांची कामकोठी पीठ के शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती से भी संपर्क साधा गया है। सभी शंकराचार्य इस बात पर सहमत हैं कि फर्जी संतों की गतिविधियों से संत जगत बदनाम हो रहा है। लिहाजा सभी शंकराचार्य मिलकर होली के तत्काल बाद एक साथ हरिद्वार में एकत्रित होने की तिथि पर विचार कर रहे हैं। जो भी शंकराचार्य तय करेंगे, उसी दिन अखाड़ा परिषद हरिद्वार में अपनी बैठक बुलाएगी और फर्जी संतों के खिलाफ ऐसा कड़ा निर्णय लेगी कि भविष्य में कोई भी संत हिंदू धर्म की मर्यादाओं और भावनाओं का उल्लंघन न कर पाए।    
विज्ञापन

   
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि अखाड़ा परिषद पिछले कई कुंभ से इस कार्य में जुटी हुई है। अच्युतानंद ने तो आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित पीठों को ही चुनौती दे डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed