फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of robbing passengers wearing police uniform arrested

Haridwar News: पुलिस की वर्दी पहनकर यात्रियों से लूट करने का आरोपी दबोचा

Sun, 23 Jun 2024 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing passengers wearing police uniform arrested
हरिद्वार। रेलवे स्टेशनों पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर यात्रियों को रौब दिखाकर लूट करने के मामले का जीआरपी ने खुलासा किया है। रुड़की रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वर्दी और जूते, छीने गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को रानीपुर स्थित जीआरपी मुख्यालय में एसपी रेलवे सरिता डोबाल ने पत्रकारों से वार्ता कर मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि कुछ समय से सूचना मिली रही थी कि पुलिस की वर्दी में कोई संदिग्ध लोगों से लूट कर रहा है। उनके मोबाइल लेकर फरार हो जाता है। इसके बाद एसओजी व जीआरपी की टीम गठित की गई। इस बीच शुक्रवार को फिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रुड़की पर एक व्यक्ति खुद को पुलिस वाला बताकर यात्रियों से अभद्रता कर रहा है। टीम ने दबिश देकर प्लेटफार्म नंबर-एक से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जरीफ निवासी लेन नंबर- 4 टर्नर रोड क्लेमेनटाउन देहरादून बताया। उसने उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और राजीव नाम की नेम प्लेट लगाई थी। उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। ये मोबाइल उसने पुलिस का रौब दिखाकर अलग-अलग यात्रियों से छीने थे। आरोपी के खिलाफ लूट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सेलाकुई थाने में उसके खिलाफ चोरी, पटेल नगर में लूट का मुकदमा दर्ज है। इस दौरान जीआरपी लाइन प्रतिसार निरीक्षक बिपेंद्र कुमार, एसओ लक्सर संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed