{"_id":"637bc332ecd97a7a0b291b5e","slug":"accused-of-killing-wife-case-against-husband-haridwar-news-drn4288110113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या का आरोप, पति के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या का आरोप, पति के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल पुलिस ने हल्द्वानी थाने से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गणेश चंद्र सिंह निवासी ग्राम मल्ली बिठोली सुरईखेत अल्मोड़ा हाल पता गणपति कॉलोनी चांदनी चौक आनंदपुर हल्द्वानी नैनीताल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वर्ष 2019 में उसकी बहन प्रभा की शादी राजेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू निवासी ऑक्सफोर्ड कॉलोनी रोशनाबाद से हुई थी। आरोप है कि पति राजेंद्र पत्नी को परिवार से लगातार तीन लाख रुपये लाने की मांग करता था। अपनी कमाई जुएं में उड़ाता था। गहने भी गिरवी रख दिए थे। घर चलाने के लिए प्रभा से मोमोज, चाऊमीन बिकवाए। बीते 26 अक्तूबर को करीब 12 बजे गणेश चंद को फोन कर एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि प्रभा की मौत हो गई। राजेंद्र से फोन कर जानकारी ली तो उसने बताया कि वह बाजार सामान लेने गया था और वापस लौटा तो प्रभा फंदे से लटक रही थी। गणेश चंद का आरोप है कि बीते 26 अक्तूबर को तीन लाख की मांग पूरी न होने पर राजेंद्र ने प्रभा की हत्या कर दी। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि हल्द्वानी से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।