{"_id":"6318ea6a4fb71e41d34ebb38","slug":"accused-of-killing-a-young-man-from-saharanpur-and-throwing-him-in-the-ganges-haridwar-news-drn422112541","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारपुर के युवक की हत्या कर गंगा में फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारपुर के युवक की हत्या कर गंगा में फेंकने का आरोप
विज्ञापन
सहारनपुर के एक युवक ने उसके भाई को बहाने से हरिद्वार लाकर हत्या करने और शव गंगा में फेंकने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक संजीव कुमार निवासी गांव मोर बडगांव सहारनपुर ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसके छोटे भाई अजय सिंह को गांव में ही भानू प्रताप, पिन्टू और जोनी 12 जुलाई को रोहतक की एक फैक्टरी में नौकरी ज्वाइनिंग करवाने के बहाने बुलाकर ले गए थे। लेकिन आरोपी उसके भाई को रोहतक ले जाने के बजाय हरिद्वार लेकर आ गए। संजीव कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी उसे तीन दिन बाद हुई। 15 जुलाई को भानू प्रताप का उसे फोन आया और उसने बताया कि अजय हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा में डूब गया है।
संजीव ने कहा है कि भाई के डूबने की खबर सुनकर वह अपने दोस्त प्रमोद, पोपिन और महक सिंह के साथ हरिद्वार पहुंचा। हरिद्वार में भानू, पिंटू और जोनी हरकी पैड़ी पर मिले। तीनों ने बताया कि अजय सिंह के डूबने की जानकारी हरकी पैड़ी पुलिस चौकी को दे दी है। संजीव का आरोप है कि तीनों ने मिलकर अजय की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि आज तक अजय सिंह का पता नहीं चला है।