फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of getting the truck released from the court by making a fake power of attorney

Haridwar News: फर्जी मुख्तारनामा बनाकर कोर्ट से ट्रक को रिलीज कराने का आरोप

Tue, 23 Dec 2025 05:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of getting the truck released from the court by making a fake power of attorney
हरिद्वार। वाहन स्वामी की बिना जानकारी के जाली व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ट्रक रिलीज कराने का मामला सामने आया है। रानीपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तौसिफ पुत्र हाजी नसीम निवासी ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके ट्रक को गांव का ही सालिक चलाता था, वह बिना अनुमति वाहन को रानीपुर ले गया। वहां 21 अगस्त को पुलिस ने वाहन का चालान किया। आरोप लगाया कि इसके बाद सालिक, मनव्वर, नुरूआलम व खालिद ने साजिश रचते हुए जाली मुख्तारनामा तैयार किया, जिस पर उसका फर्जी फोटो व हस्ताक्षर लगाए गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इस फर्जी दस्तावेज के आधार पर न्यायालय में जुर्म कबूल का प्रार्थना पत्र देकर 27 अगस्त को वाहन मनव्वर के नाम रिलीज करा लिया गया, जिसके बाद ये सभी वाहन लेकर फरार हो गए। बताया कि हरियाणा के यमुनानगर न्यायालय से पहले ही वाहन उसके पक्ष में रिलीज हो चुका था। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed