फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of demanding extortion of Rs 7 crore under the guise of land deal

Haridwar News: जमीन सौदे की आड़ में सात करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Sat, 17 Jan 2026 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of demanding extortion of Rs 7 crore under the guise of land deal
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन के पुराने सौदे से जुड़े मामले में एक कारोबारी ने अपने ही रिश्तेदार समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, फर्जी बैंक एंट्री कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए सात करोड़ रुपये की रकम मांगी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जबरन वसूली सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नीरज कुमार मंगल पुत्र स्व. महेंद्र कुमार मंगल निवासी मोहल्ला झाड़ान ज्वालापुर ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में रुड़की-सहारनपुर हाईवे पर स्थित 39 बीघा भूमि को प्रशांत गोयल व अन्य से बैनामे के जरिए खरीदा था। जमीन के लेन-देन को लेकर बाद में विवाद उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके रिश्तेदार प्रदीप कुमार गुप्ता ने स्वयं को मध्यस्थ बताते हुए जमीन के तत्कालीन मालिकों से समझौता कराने का भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे प्रदीप गुप्ता ने जमीन को हड़पने की मंशा से जाल बिछाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि प्रदीप गुप्ता ने उन्हें झूठे प्रलोभन में लेकर यह कहकर उनके बैंक खाते का उपयोग कराया कि कुछ रकम केवल ट्रांजेक्शन दिखाने के लिए इधर-उधर की जाएगी, जिससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि प्रदीप गुप्ता की बेटी नीति गुप्ता, बेटा अवनीत गुप्ता और एक अकाउंटेंट ने नीरज की नेट बैंकिंग का संचालन शुरू किया। ओटीपी लेकर खाते में कई फर्जी एंट्री कर दीं। इससे उनके खिलाफ भारी देनदारी दर्शा दी गई। आरोप है कि बाद में कथित देनदारी के आधार पर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

आरोप है कि बीते 15 से 26 दिसंबर के बीच ये लोग उनकी अनाज मंडी ज्वालापुर स्थित दुकान पर पहुंचे और खुलेआम सात करोड़ रुपये या जमीन नाम करने की मांग की। रकम न देने पर झूठे मामलों में फंसाने, जान से मरवाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed