फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of cheating women of jewelery on the pretext of job arrested

Haridwar News: नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से जेवर ठगने का आरोपी दबोचा

Wed, 24 Jul 2024 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating women of jewelery on the pretext of job arrested
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में महिलाओं को फैक्टरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके जेवर उतरवाने के बाद फरार हो जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को ठेकेदार बताकर कई महिलाओं के जेवरात ठगे हैं। दो महिलाओं ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरती शुक्ला और नीता ने दो दिन पहले पुलिस को शिकायत दी थी कि वह कंपनी में काम की तलाश में आई थी। तभी उन्हें एक बाइक सवार व्यक्ति मिला। उसने खुद को ठेकेदार बताते हुए कंपनी में काम दिलाने की बात कही और कंपनी में कुछ भी जेवर पहनकर जाने पर प्रतिबंध की बात कहकर कुंडल आदि जेवरात उतरवाकर अपने पास सुरक्षित रखने की बात कही। जब दोनों बाहर आई तो आरोपी जेवर लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम खोजबीन करते हुए आरोपी राशिद निवासी ग्राम छोटी एकड़ खुर्द थाना पथरी को केबिन केयर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। महिलाओं से ठगे गए जेवर बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed